तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
Author Ravikant singh
Updated:
विज्ञापन
दिनभर की झुलसाने वाली गर्मी के बाद शाम को बदला मौसम का मिजाज. तेज हवाओं और काले बादलों ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दिलाई
विज्ञापन
ठाकुरगंज में सोमवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे. हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए. मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को बड़ी राहत मिली.
ठाकुरगंज.
सुबह धूप निकलते ही सूर्य की तेज तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया था. दिन चढ़ने के साथ उमस और गर्मी बढ़ती गई, जिससे आमजन परेशान नजर आए. दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों तथा छायादार स्थानों का सहारा लेने लगे.दिनभर की तपिश के बीच ऐसा लग रहा था कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ेगा, लेकिन शाम करीब चार बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं और कुछ ही देर में आसमान घने काले बादलों से ढंक गया. बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई.दिन में जहां लोग तेज धूप और उमस से परेशान थे, वहीं शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया. ठंडी हवाओं और बादलों के कारण लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम में आए बदलाव का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी देखने को मिला. लोग घरों और दुकानों से निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए. कई स्थानों पर बच्चे और युवा खुले स्थानों पर पहुंचकर ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाते दिखे.हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर पेड़ों की टहनियां झूमती नजर आईं, जिससे लोगों ने सतर्कता भी बरती. मौसम में आए इस बदलाव से किसानों में भी उत्साह देखा गया. क्षेत्र में धान की खेती की तैयारियां शुरू होने वाली हैं और किसान बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं. बादलों की मौजूदगी और बढ़ी नमी से किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है.स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बढ़ रही गर्मी और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था. ऐसे में मौसम के अचानक सुहावना होने से लोगों को काफी राहत मिली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










