बिजली चोरी के आरोप में उपभोक्ता पर प्राथमिकी
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
बिजली चोरी के आरोप में उपभोक्ता पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पिछला गांव में हुई छापेमारी, बकाया राशि के बावजूद अवैध रूप से जलाई जा रही थी बिजली
किशनगंज. नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान सदर थाना क्षेत्र के पिछला गांव में एक घरेलू उपभोक्ता के खिलाफ विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला सामने आया है, जिसके बाद विभाग की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शक्ति कुमार के बयान पर पिछला गांव निवासी मोहम्मद सरिफुल आलम के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. आरोपित उपभोक्ता पर अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने के आरोप में कुल 44 हजार 184 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, संबंधित उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन बकाया राशि जमा नहीं करने के कारण पहले ही विच्छेद (काट) कर दिया गया था. इसके बावजूद उपभोक्ता द्वारा बकाया चुकाए बिना ही अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था. गुप्त सूचना मिलने के बाद कनीय अभियंता के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें विभाग के टेक्नीशियन व सुपरवाइजर शामिल थे.विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी करने वालों व बकाया राशि का भुगतान न करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. कनीय अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें व समय पर बिल का भुगतान करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन