जब्त मवेशियों को बदलने के आरोप में एसआई निलंबित

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बहादुरगंज थाना में पदस्थापित पुअनि कृष्णा कुमार को कांड में जब्त मवेशी की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों की मिली भगत से मवेशी को बदलने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

विज्ञापन

किशनगंज.

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बहादुरगंज थाना में पदस्थापित पुअनि कृष्णा कुमार को कांड में जब्त मवेशी की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों की मिली भगत से मवेशी को बदलने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार एसपी संतोष कुमार को बहादुरगंज थाना अंतर्गत जब्त मवेशियों की अदला-बदली से संबंधित गंभीर मामला संज्ञान में आने पर आने पर तत्काल अंचल पुलिस निरीक्षक, बहादुरगंज से जांच करायी गयी. अंचल पुलिस निरीक्षक के प्रारंभिक जॉच रिपोर्ट के आधार पर थाना में चार वाहनों से कुल 26 जर्सी गाय बरामद किया गया था. जिसमें से कुछ मवेशियों को कांड के अनुसंधानकर्ता व मवेशियों की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों की मिली भगत अदला-बदली कर दिया गया, जो विधि विरुद्ध कार्य किया जाना प्रतीत होता है. एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह कृत्य गंभीर लापरवाही, कर्तव्यहीनता व अनुशासनहीनता का द्योतक है व अयोग्य पुलिस पदाधिकारी होने का परिचायक है. पुअनि कृष्णा कुमार, बहादुरगंज थाना को इस कुकृत्य के लिये तत्काल प्रभाव से समान्य जीवन भत्ता पर निलंबित किया गया है च पांच दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है. इस संबंध में मंगलेश कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 को तीन दिनों के अन्दर मामले की जांच कर विस्तृत जॉच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन