पिकअप वैन की ठोकर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन

पोठिया थाना क्षेत्र में किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर एक बार फिर दर्दनाक दुर्घटना हुई

विज्ञापन

किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना शाम व रात में अधिक मालवाहक वाहन अनियंत्रित चलने से होती है दुर्घटना पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र में किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर एक बार फिर दर्दनाक दुर्घटना हुई. मंगलवार रात करीब आठ बजे कलियागंज गांव के पास एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के सोनपुर अंतर्गत लाबाड़ी निवासी मो पतिया के पुत्र मो राजा ( 35) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपने ससुराल झिनाखोर गांव से स्कूटर पर सवार होकर चिचूआवाड़ी चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान किशनगंज की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सीधे स्कूटर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर के परखच्चे उड़ गए और चालक कई फीट दूर जा गिरा. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही चिचूआवाड़ी ओपी प्रभारी मनी भूषण, पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन और छत्तरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने यातायात बाधित न हो, इसके लिए तुरंत सड़क को खाली कराया और जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि किशनगंज ठाकुरगंज सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है. खासकर शाम और रात के समय ट्रक पिकअप वैन और ट्रैक्टर मालवाहक वाहन बिना किसी नियंत्रण के दौड़ते हैं. न तो गति सीमा का पालन होता है और न ही नियमित जांच. इसी लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है. कई जगहों पर संकेतक और स्पीड ब्रेकर भी नहीं हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर नियमित पेट्रोलिंग, स्पीड चेकिंग और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की जाए. करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी झिनाखोर निवासी मो. शहनावाज की पुत्री से हुई थी. मृतक नें अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां दुनिया छोड़ गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन