दोषी आरपीएफ पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग को लेकर पर रेल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च
कैंडल मार्च निकालते रेलकर्मी
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने आरपीएफ कर्मियों द्वारा स्टेशन मास्टर के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है.
किशनगंज : उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार, मारपीट और घसीटने की घटना के विरोध में बुधवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला. ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की.
रेल कर्मचारियों की गरिमा की सुरक्षा की मांग
कैंडल मार्च के दौरान कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन से सभी रेल कर्मियों की गरिमा, मान-सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं.
मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी
रेल कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उनका कहना था कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
कैंडल मार्च का नेतृत्व ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन, किशनगंज शाखा के सचिव सुनील मोहन झा ने किया. मार्च में जेड. ए. खान, दीपक कुमार, दिलीप ठाकुर, बीएमपी श्रीवास्तव, अफरोज खान, धर्मवीर कुमार, अमित कुमार, श्याम मरांडी, तनवीर आलम, मदन गुप्ता, राकेश कुमार, पवन कुमार महतो, मुकेश कुमार, शोभिक कुमार चौधरी, अरुण कुमार, मोहम्मद कामिल, विकास कुमार, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए.
और पढ़ें : 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी लापता, गिट्टी प्लांट के बाहर तीर-धनुष के साथ प्रदर्शन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए