किशनगंज में खाद माफिया पर बड़ी कार्रवाई: 'जुगाड़ गाड़ी' से तस्करी हो रही 90 बोरी यूरिया जब्त; चालक पर FIR

Updated:
विज्ञापन

जब्त खाद की जांच करते उर्वरक निरीक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किशनगंज में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुगाड़ गाड़ी से 90 बोरी यूरिया खाद जब्त की है. कुल 4050 किलोग्राम यूरिया की यह खेप अवैध रूप से ले जाई जा रही थी. मामले में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

किशनगंज. कृषि विभाग की जांच के दौरान किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र में जुगाड़ गाड़ी पर लदी यूरिया खाद की बड़ी खेप पकड़ी गई. ब्लॉक चौक चेक पोस्ट के पास हुई कार्रवाई में कृषि विभाग की टीम ने 90 बोरी यूरिया जब्त की है. जब्त यूरिया का कुल वजन 4050 किलोग्राम बताया गया है. मामले में कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक नीरज कुमार ने किशनगंज टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

विज्ञापन

ब्लॉक चौक चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पकड़ी गयी खेप

कृषि विभाग की ओर से दिये गये आवेदन के अनुसार 9 सितंबर की देर शाम ब्लॉक चौक चेक पोस्ट के पास जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक जुगाड़ गाड़ी को रोककर जांच की गयी. जांच के दौरान गाड़ी पर बड़ी मात्रा में यूरिया उर्वरक लदा पाया गया.

90 बोरी यानी 4050 किलो यूरिया जब्त

जांच के दौरान जुगाड़ गाड़ी से इंडियन पोटाश लिमिटेड कंपनी की 90 बोरी यूरिया बरामद हुई. विभाग के अनुसार प्रत्येक बोरी में निर्धारित मात्रा के अनुसार कुल 4050 किलोग्राम यूरिया थी. कृषि विभाग की टीम ने जुगाड़ गाड़ी और उसमें लदी पूरी यूरिया को जब्त कर थाना पहुंचाया.

चालक जमील अख्तर के खिलाफ प्राथमिकी का आवेदन

मामले में जुगाड़ गाड़ी के चालक जमील अख्तर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. आवेदन में चालक का पता वार्ड संख्या-06, पंचायत बगलाबाड़ी, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज बताया गया है.

उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई

कृषि विभाग के अनुसार उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत उर्वरक की अवैध खरीद-बिक्री, कालाबाजारी या जमाखोरी नियमों के विरुद्ध है. इसी आधार पर जब्त यूरिया और जुगाड़ गाड़ी के संबंध में कार्रवाई की गयी है. पुलिस अब मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

उर्वरक की अवैध ढुलाई पर विभाग की नजर

यूरिया की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद कृषि विभाग की निगरानी और जांच को लेकर भी चर्चा तेज है. विभाग की ओर से उर्वरक की अवैध खरीद-बिक्री और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन