पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

पोठिया थाना की पुलिस ने गोरुखाल पंचायत के दक्षिण फुलहरा गांव से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया थाना की पुलिस ने गोरुखाल पंचायत के दक्षिण फुलहरा गांव से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर गश्ती के दौरान पुलिस वाहन को देख ट्रैक्टर चालक बीच सड़क पर ही ट्रॉली को हाड्रोलिक कर बालू गिराते हुए भाग रहा था. जिसे पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ा. बता दें कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अप्रैल माह में करीब एक दर्जन से अधिक अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर खनन विभाग को जुर्माना वसूल कराया गया है. उक्त ट्रैक्टर पर लगभग एक सौ सीएफटी बालू लदा था. हालांकि ट्रैक्टर चालक ने आधे बालू को सड़क पर ही गिरा दिया. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस माह में एक दर्जन बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. जब्त ट्रैक्टर पर अग्रोतर कार्रवाई के लिए खनन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है. छापेमारी अभियान क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन