पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को एलआरपी चौक पर हाइवे ओवरब्रिज अंडरपास और रेलवे स्टेशन मोड़ पर मोटर वाहनों के कारण लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए एक दर्जन दुपहिया और तिपहिया वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया है
विज्ञापन
पौआखाली.
पुलिस ने मंगलवार को एलआरपी चौक पर हाइवे ओवरब्रिज अंडरपास और रेलवे स्टेशन मोड़ पर मोटर वाहनों के कारण लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए एक दर्जन दुपहिया और तिपहिया वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह स्वयं पुलिसबल के साथ इन जगहों पर पहुंचकर जहां तहां पार्क कर सड़क को जाम करने वाले दुपहिया तिपहिया वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान काटने का अभियान चलाया है. उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियमों का वे पालन करें अन्यथा चालान भरने के लिए तैयार रहें. इनसे पूर्व ईद पर्व के दिन भी थानाध्यक्ष ने 47 हजार का चालान काटा था, बावजूद लोग अपने वाहनों को इन व्यस्त जगहों में जहां तहां पार्क कर सड़क को जाम कर राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा देते हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा चालान काटने की इस अभियान के बाद वाहन चालकों में हड़कंप है. लगातार कार्रवाई से वाहन चालकों को इस बात की समझ होने लगी है कि वाहन सही जगह पे पार्क नही करने से कभी भी चालान कट सकता है. पुलिस के इस अभियान का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है और यह आग्रह किया है कि लगातार कार्रवाई हों ताकि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें जिससे आम राहगीरों की परेशानी भी दूर हों.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










