बकरीद को लेकर पौआखाली थाने में हुई शांति समिति की बैठक

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 26 May 2026 6:22 PM

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन

पौआखाली आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पौआखाली थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने की. इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान सामाजिक समरसता और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की मंशा रखने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी. उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की आईटी सेल और विशेष टीम पैनी नजर रख रही है. अफवाह फैलाने वालों पर सीधे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका साझा करते हुए बताया कि बकरीद पर्व के मद्देनजर क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों के इर्द-गिर्द पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी. पुलिस की गश्ती टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगी ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घट सके. थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों और शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें. बैठक में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू, एआईएमआईएम के युवा नेता राहिल अख्तर, रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष नायाब अनवर, नौशाद आलम आदि ने पर्व के दौरान रेलवे स्टेशन में मनचलों की भीड़, बाजार में ट्रैफिक का मामला, लहरिया कट बाइक सवारों की समस्या, स्कूली छात्राओं के साथ मनचलों के द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायतें रखी गई. बैठक के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि हर साल की तरह इस बार भी पौआखाली में बकरीद का पर्व पूरी अकीदत, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा. बैठक में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कामरान खान, हनीफ आलम, हाफिज साजिद, जदयू नेता हाबेवुर रहमान, सरपंच आनंद कुमार गणेश, शमसुल हक, सुधीर यादव, राजेश दास, मो मुजम्मिल, शहंशाह आलम, अनवर आलम आदि लोग मौजूद थें.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन