महिला यौन उत्पीड़न पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 24 May 2026 6:14 PM

विज्ञापन

रेशम उत्पादन पर उन्नत केंद्र एवं बागवानी अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ संजय सहाय ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया तथा निवारक उपायों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष डॉ कुमारी रश्मि ने किया. उन्होंने महिला सशक्तिकरण, कानूनी जागरूकता तथा उत्पीड़न-मुक्त कार्यस्थल के निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यशाला की मुख्य अतिथि राहत फाउंडेशन की प्रतिनिधि डॉ फरजाना बेगम थी. प्राचार्य डॉ के सत्यनारायण ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर रेशम उत्पादन पर उन्नत केंद्र एवं बागवानी अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ संजय सहाय ने भी अपने विचार व्यक्त किए. मुख्य अतिथि डॉ फरजाना बेगम ने पीओएसएच अधिनियम, 2013 के कानूनी प्रावधानों, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका, उत्पीड़न के मनोवैज्ञानिक प्रभाव एवं समय पर शिकायत निवारण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए वास्तविक मामलों के उदाहरण भी प्रस्तुत किए. समापन संबोधन में प्राचार्य डॉ के सत्यनारायण ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए सभी से सुरक्षित, सम्मानजनक एवं नैतिक संस्थागत वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. कार्यक्रम का समापन डॉ कुमारी रश्मि के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. कार्यशाला में छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा राहत फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन