गायत्री परिवार की गोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

गायत्री परिवार किशनगंज द्वारा टेढ़ागाछ प्रखंड में जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण गोष्ठी संपन्न हुई.

विज्ञापन

किशनगंज . गायत्री परिवार किशनगंज द्वारा टेढ़ागाछ प्रखंड में जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण गोष्ठी संपन्न हुई. बुधवार को जिला प्रतिनिधि पूरण के संयोजन में आयोजित यह बैठक मुख्य ट्रस्टी सुदामा राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में जिले द्वारा संकल्पित कार्यक्रमों को जिले में प्रभावी ढंग से शांतिकुंज हरिद्वार के नियम अनुसार संपन्न कराना एवं संगठन को मजबूत कराना था. कार्यक्रम में ट्रस्टी गणों के साथ जिला प्रतिनिधि गण व प्रखंडों के समन्वयक सहित लगभग सौ की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक ट्रस्टी मिक्की साहा ने कहा कि जिले मे गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों रचनात्मक कार्य किये जा रहे है. बीते वर्षों में शक्तिपीठ का जो विकास हुआ उससे सभी को अवगत कराया आगे शक्तिपीठ में कौन-कौन सा निर्माण एवं विकास कार्य कराना है उसके लिए मुख्य ट्रस्टी व सहायक ट्रस्टी ने मिलकर योजना बनायी. उन्होंने यह भी कहा कि जिले भर में सभी रचनात्मक कार्यों के संपादन हेतु जिला ट्रस्ट सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन कार्यकर्ता जिला ट्रस्ट के नियमों का पालन सख्ती से करें तथा पारदर्शिता अनिवार्य रूप से बरतें. जिला संयोजक सौरभ ने शताब्दी वर्ष में संकल्पित कार्यक्रमों को लोगों के बीच विस्तार पूर्वक रखा. अंत में मुख्य ट्रस्टी सुदामा राय के अध्यक्षीय संबोधन के बाद शांतिपाठ करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति हुई. कार्यक्रम में मनोज कुमार सिन्हा, कुष्पक राय, नवीन कुमार मल्लाह, चेत नारायण, बागेश्वर, तुलसी, मंजुला भारती, सुशीला देवी, मालवणी देवी ने मुख्य भूमिका निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन