ठाकुरगंज में नेपाली नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रक्रिया की दी गई जानकारी

Updated:
विज्ञापन
नागरिकता की चाह में जुटे नेपाली नागरिक. ठाकुरगंज में जागरूकता शिविर आयोजित

शिविर मे मौजूद अधिकारी

ठाकुरगंज में नेपाली नागरिकों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करने हेतु एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक, विशेषकर महिलाओं ने भाग लिया, जिन्हें नागरिकता अधिनियम के प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञापन

ठाकुरगंज : भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में नेपाली नागरिकों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकता के इच्छुक नेपाली नागरिक पहुंचे. इनमें अधिकांश महिलाएं थीं, जिनका विवाह भारत में हुआ है और जो भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए शिविर में शामिल हुईं.

नागरिकता अधिनियम और आवेदन प्रक्रिया की दी जानकारी

शिविर में बीडीओ आशीष कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के प्रावधानों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की विस्तार से जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार के निर्धारित नियमों के तहत पात्र विदेशी नागरिक, जिनमें भारतीय नागरिक से विवाह करने वाली नेपाली महिलाएं भी शामिल हैं, आवश्यक शर्तें पूरी करने के बाद भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकती हैं.

बिचौलियों से बचने की दी सलाह

अधिकारियों ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और कानूनी औपचारिकताओं को सरल भाषा में समझाया. साथ ही लोगों से अपील की कि वे किसी भी बिचौलिए या अफवाह के झांसे में न आएं और केवल सरकार की आधिकारिक प्रक्रिया का ही पालन करें.

महिलाओं की शंकाओं का किया समाधान

शिविर के दौरान महिलाओं ने नागरिकता से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया. आवेदन की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया. साथ ही नागरिकता संबंधी जानकारी वाली पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया.

सीमावर्ती क्षेत्र में दिखा उत्साह

शिविर में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत थी कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में विवाह के बाद भारत में रह रही अनेक नेपाली महिलाएं लंबे समय से भारतीय नागरिकता की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट जानकारी चाहती थीं. जागरूकता शिविर के माध्यम से उन्हें कानूनी प्रक्रिया की सही जानकारी मिलने के साथ भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने का विश्वास भी मिला.

और पढ़ें : दोषी आरपीएफ पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग को लेकर पर रेल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च


विज्ञापन
बच्छराज

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन