58 बोतल शराब के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
58 बोतल शराब के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
दिघलबैंक. कोडोबाड़ी पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 बोतल अवैध शराब के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कोडोबाड़ी पुलिस व एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 58 बोतल शराब बरामद की गयी. मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान सक्रिय रूप से मौजूद थे. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है. उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराब तस्करी व अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










