शमशान की भूमि से जबरन बालू व मिट्टी माफिया ने काटी मिट्टी, राजवंशी समाज में आक्रोश, थाने में दिया आवेदन

विरोध करने पर हमें भद्दी भद्दी गालियां देते हुए यह भी धमकी दी
-दबंगों ने कहा शमशान तो क्या तुम्हारे घर की मिट्टी खोद डालेंगे
पौआखालीजिले में मिट्टी और बालू माफियाओं का राज इस कदर कायम है कि श्मशान घाट की जमीन तक को सुरक्षित रख पाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है. ठाकुरगंज प्रखंड में ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है जहां राजवंशी समाज के लोगों के श्मशान की भूमि से जबरन मिट्टी काट लिए जाने से इस समाज के लोग काफी आक्रोशित है. इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा जियापोखर थाना में समशेर नामक व्यक्ति को नामजद करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई के लिए आवेदन भी दिया है. हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने आरोपित व्यक्ति को मिट्टी नही काटने की कड़ी हिदायत दी है. वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल की पहल के पश्चात अंचलाधिकारी सुचिता कुमारी मंगलवार को राजागांव पहुंचकर श्मशान की भूमि का निरीक्षण कर पीड़ित पक्ष के लोगों से मामले की पूरी जानकारी ली और साथ में मौजूद जियापोखर पुलिस को विधि सम्मत कार्रवाई करने तथा श्मशान घाट की भूमि पर नजर बनाए रखने के लिए तत्काल एक चौकीदार को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता धीरेंद्र लाल सिंह, शिव प्रसाद सिंह, भुवो लाल सिंह, चंद्र लाल सिंह सहित अन्य का आरोप है कि उनके पूर्वजों के जमाने से इस श्मशान की भूमि जो कि बिहार सरकार की जमीन है वह श्मशान के लिए चिन्हित है. उसमें हमारे समाज के वैसे लोग जो शवों को जलाने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं वैसे लोग अपने परिजनों के शव को दफनाते हैं. किंतु समशेर नामक व्यक्ति ने ना कि सिर्फ दबंगई के साथ श्मशान की मिट्टी काट ली, हमारे द्वारा विरोध करने पर हमें भद्दी भद्दी गालियां देते हुए यह भी धमकी दी कि श्मशान तो क्या घर की भी मिट्टी खोद डालेंगे. गौरतलब हो कि इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से खेती की भूमि की मिट्टी काटकर ईट भट्ठों और सरकारी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य में बेची जा रही है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि मामले में आवेदन मिलते ही उक्ति भूमि पर मिट्टी काटने पर रोक लगा दी गई है और आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है. साथ ही उक्त भूमि पर चौकीदार की भी तैनाती कर दी गई है.
क्या कहते हैं पूर्व विधायक
गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा कि घटना काफी संवेदनशील है एक व्यक्ति कैसे दूसरे समुदाय के श्मशान की भूमि से मिट्टी का चाप काट लिया यह गंभीर मामला है मैने डीएम एसपी एसडीपीओ और सीओ को जानकारी देकर जांच की मांग की है.
क्या कहना है सीओ का
सीओ सुचिता कुमारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. मैने स्थल निरीक्षण कर पुलिस को विधि सम्मत कार्रवाई करने तथा एक चौकीदार की तत्काल उक्त भूमि पर प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




