किशनगंज में बोले मंत्री दिलीप जायसवाल: BRICS से बढ़ा भारत का दबदबा; फिर 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगा बासगीत पर्चा

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मंत्री डॉ दिलिप कुमार जायसवाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि ब्रिक्स से भारत की आर्थिक और सैन्य शक्ति बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने बिहार में भूमिहीन परिवारों को जमीन देने की बात कही।

विज्ञापन

किशनगंज. बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत का प्रभाव और दबदबा तेजी से बढ़ेगा. आने वाले समय में भारत आर्थिक और सैन्य शक्ति के रूप में और मजबूत होकर उभरेगा.

विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन भारत की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण : जायसवाल

डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में कई बड़ी वैश्विक शक्तियों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है, जिसका लाभ आने वाले समय में भारत को मिलेगा.

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील

मंत्री ने सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर मजबूती से मुकाबला करने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लगातार मजबूत कर रहा है और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक समर्थन मिल रहा है.

30 हजार भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देने का दावा

डॉ जायसवाल ने अभियान बसेरा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 15 अगस्त को बिहार में एक ही दिन 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा दिया गया. उन्होंने दावा किया कि इतने बड़े पैमाने पर एक दिन में भूमिहीन परिवारों को जमीन का अधिकार देने वाला बिहार देश का पहला राज्य बना है.

फिर 30 हजार परिवारों को पर्चा देने का प्रस्ताव

मंत्री ने कहा कि राज्य में अभी भी बड़ी संख्या में भूमिहीन परिवार हैं. इन्हें जमीन और आवास का अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह किया गया है कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाए और फिर 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा दिया जाए.

जमीन और मकान का अधिकार दिलाने पर जोर

डॉ जायसवाल ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन और मकान का अधिकार मिलने से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को उनका हक मिलेगा. इससे उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जरूरतमंद परिवारों को उनके अधिकार दिलाना है.

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष समेत अन्य लोग रहे मौजूद

पत्रकार वार्ता के दौरान बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: बिहार में चीनी मिल लगाने वालों को 1 रुपये में मिलेगी 40 एकड़ जमीन, सरकार देगी 70 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें पूरा प्लान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन