ePaper

ख़ुशी जीविका ने आमसभा किया आयोजित

Updated at : 20 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
ख़ुशी जीविका ने आमसभा किया आयोजित

पोठिया प्रखंड में शनिवार को ख़ुशी जीविका महिला विकास सहकारी स्वावलंबी समिति लिमिटेड में आमसभा आयोजित की गई

विज्ञापन

किशनगंज पोठिया प्रखंड में शनिवार को ख़ुशी जीविका महिला विकास सहकारी स्वावलंबी समिति लिमिटेड में आमसभा आयोजित की गई. आम सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं. महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में जीविका ने अनुकरणीय कार्य किया है. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पोठिया मो आसिफ, अंचलाधिकारी मोहित राज, प्रबंधक जीविका शांतनु ठाकुर, जीविका के बीपीएम अजय कुमार ने बड़ी संख्या में आई जीविका दीदियों को संबोधित किया. ख़ुशी सहकारी समिति की अध्यक्ष नूर अंजुम ने लेखा–जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस समिति से 778 जीविका स्वयं सहायता समूह जुड़ा हुआ है. इसमें से 638 जीविका स्वयं सहायता समूहों को प्रथम लिंकेज के तहत बैंक से लगभग 9 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त हुई है. वहीं इनिशियल कैपिटलाइजेशन फण्ड के रूप में जीविका परियोजना से लगभग 5 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है. कस्टम हायरिंग सेंटर को 84 हजार रुपये से अधिक का मुनाफा हुआ है. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर अब्दुल वासित, पूजा कुमारी, तापसी सिंह, रीता, साहिन इत्यादि को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन