अपराधियों ने हथियार के बल पर आभूषण व्यवसायी से लाखों के जेवरात व नगदी छीन फरार, पुलिस छानबीन में जुटी
अंकित ज्वेलर्स के मालिक गंगा सोनार रात्रि के 9 बजे ज्वेलरी की दुकान बंद कर बाइक में सवार होकर शहर के सुभाषनगर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे. तभी घर से कुछ ही दूर पहले सुभाष नगर मोड़ पर गेंग के अपराधियों ने व्यवसायी को आर्म्स के बल पर रोका.
बहादुरगंजबहादुरगंज में अलग-अलग दो बाइक में सवार 4 से 5 की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर आभूषण व्यवसायी से लाखों के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गये. घटना सोमवार की रात्रि 9 बजे सताल रोड स्थित सुभाषनगर मोड़ के पास घटित हुई है.
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार अंकित ज्वेलर्स के मालिक गंगा सोनार रात्रि 9 बजे ज्वेलरी की दुकान बंद कर बाइक में सवार होकर शहर के सुभाषनगर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे. तभी घर से कुछ ही दूर, सुभाषनगर मोड़ पर अपराधियों ने व्यवसायी को हथियार के बल पर रोका. व्यवसायी जब तक कुछ समझ पाते, अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़कर ज्वेलरी, नगदी सहित कई जरूरी कागजात निकाल लिये और तुरंत अपने बाइक में सवार होकर फरार हो गये.फायरिंग और इलाके का हाल
इस बीच, घटना से सहमे-सहमे व्यवसायी द्वारा हो-हल्ला किये जाने पर अपराधियों ने भागते समय लगातार दो फायरिंग भी की. आसपास के लोगों के अनुसार फायरिंग की आवाज सुनते ही गेंग के अपराधी घटना स्थल से फरार हो गये. कयास लगाया जा रहा है कि गैंग ने ज्वेलरी दुकान की रेकी पहले ही कर रखी थी और मुहल्ले की गली में प्रवेश करते ही व्यवसायी पर हमला बोल दिया. फायरिंग की आवाज के साथ ही शहर के लोगों की घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गयी.
पुलिस की कार्रवाई
सूचना के साथ ही बहादुरगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयी और मामले की छानबीन में जुट गयी. पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर बहादुरगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पुलिसिया छानबीन और कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विनोद राव
विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










