ePaper

महिलाओं व किशोरियों के गंभीर बीमारी की हो रही निशुल्क जांच

Updated at : 19 Sep 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं व किशोरियों के गंभीर बीमारी की हो रही निशुल्क जांच

जिलेभर में जारी है निःशुल्क जांच, एचपीवी टीकाकरण, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और आयुष्मान कार्ड निर्माण

विज्ञापन

-जिलेभर में जारी है निःशुल्क जांच, एचपीवी टीकाकरण, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और आयुष्मान कार्ड निर्माण

किशनगंज

महिलाओं का स्वास्थ्य केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज की प्रगति की आधारशिला है. इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार का स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान अब जिले के हर प्रखंड में पूरी सक्रियता के साथ चल रहा है. यह विशेष अभियान दो अक्टूबर तक जारी रहेगा. इसके अंतर्गत महिलाओं और किशोरियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श, गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग और बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही, आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाकर उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है.

जिले के हर प्रखंड में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से यह अभियान पूरी तत्परता से चलाया जा रहा है. गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम सक्रिय है. जगह-जगह जांच शिविर, टीकाकरण सत्र और परामर्श केंद्र स्थापित किए गए हैं. अभियान के तहत महिलाओं और किशोरियों की कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है.

सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि अब महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं है. यह सुविधा उनके गांव और विद्यालय स्तर तक पहुंचा दी गई है.

गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम तभी सफल होगा जब इसे सामूहिक जिम्मेदारी समझा जाए. विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में लगातार जांच और टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं.

आयुष्मान कार्ड से मिलेगा उपचार का सुरक्षा कवच

अभियान के दौरान महिलाओं और किशोरियों का आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाया जा रहा है. इस कार्ड से वे भविष्य में किसी भी बड़ी बीमारी के उपचार का लाभ निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन