नाबालिग लड़के के लापता होने की सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज, अनहोनी की आशंका,

Updated:
विज्ञापन

लहरा फुलवाड़ी निवासी नाबालिग लड़के के परिजन ने 23 मई को अपने पुत्र मोहम्मद कैसर आलम के अपहरण और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी.

विज्ञापन

पुलिस महानंदा नदी के आसपास संभावित स्थानों पर नाबालिग लड़के की तलाश कर रही

सफा नगर से लापता नाबालिग की बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज, तीन हिरासत में

किशनगंज

सदर थाना क्षेत्र के सफा नगर से 11 दिन पहले लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग मोहम्मद कैसर आलम के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जतायी है और पुलिस से जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है.

गुमशुदगी और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

परिजनों ने 23 मई को सदर थाना में गुमशुदगी और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. शनिवार को परिजनों ने तीन युवकों पर नाबालिग को गायब करने का आरोप लगाते हुए मामले में साजिश की आशंका जतायी. सूचना के बाद पुलिस ने तीनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ के दौरान एक युवक द्वारा दी गयी जानकारी से पुलिस भी हैरान है, हालांकि अधिकारी सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार लहरा फुलवाड़ी निवासी नाबालिग कैसर आलम 20 मई की रात खाना खाने के बाद घर पर था. देर रात करीब दो बजे उसके मोबाइल पर लगातार कॉल आने के बाद वह घर से बाहर निकला और फिर वापस नहीं लौटा. इसके बाद से वह लापता है.

तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर जांच तेज कर दी है. जांच में मिले सुरागों के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर खोजबीन भी तेज कर दी है.परिजनों ने बताया कि लापता नाबालिग कैसर वेल्डिंग का काम करता था. पुलिस टीम अब महानंदा नदी के आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश कर रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था. किशनगंज के प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.वहीं परिजन लगातार युवक की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच चल रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन