आस्था:सजधज कर तैयार हुआ शिवालय

सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर जिलेभर में सभी शिवालय सजधज कर तैयार हैं
किशनगंज. सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर जिलेभर में सभी शिवालय सजधज कर तैयार हैं. सोमवार को सुबह से शाम तक जलाभिषेक और पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. शहर के पूरबपाली स्थित भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर में भी कमेटी के लोगों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है. जलाभिषेक के दौरान भक्तों को कताबद्ध करने को लेकर बांस लगाकर बैरिकेटिंग कर दी गई है. इससे बाबा भूतनाथ के दरबार में आनेवाले भक्तों को सुविधा होगी. पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ आकर्षक फूल-मालाओं सहित जगमग रौशनी से सजा दिया गया है. बताते चलें कि किशनगंज मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर ओद्राघाट स्थित डोंक नदी से श्रद्धालु जल भर कर कोई पैदल तो कोई अपने वाहनों से पूरबपाली स्थित भूतनाथ गौशाला पहुंचकर बाबा भोले नाथ को जलाभिषेक करेंगे. मंदिर के पुरोहित ने बताया कि सावन मास में प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व होता है. इस दिन मनोकामना पूर्ति के लिए भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










