प्रर्याप्त मात्रा में दवा रहे उपलब्ध, मरीजों को मिले सभी दवा : डॉ प्रमोद

Updated:
विज्ञापन

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झाला पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर झाला का प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी ने लिया जायजा किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झाला पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता तथा साफ-सफाई व्यवस्था का आकलन करना था. सबसे पहले डॉ प्रमोद कुमार ने दवा भंडार का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवाइयों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने यह भी कहा कि दवाओं का नियमित स्टॉक रजिस्टर में अद्यतन किया जाए और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाए, जिससे किसी भी दवा की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो. इसके पश्चात उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के परिसर, ओपीडी कक्ष, प्रतीक्षालय तथा शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और पूरे परिसर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए. डॉ. कुमार ने कहा कि स्वच्छता न केवल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे संक्रमण के खतरे को भी कम किया जा सकता है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित मरीजों से भी बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. मरीजों ने केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं को संतोषजनक बताया, हालांकि कुछ छोटी समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया. इस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए. सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है. यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन