सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपर्ण माहौल में संपन्न

Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 30 May 2026 11:44 PM

विज्ञापन

बहादुरगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का गठन निर्विरोध हो गया. शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न चुनाव के बाद तीनों निर्वाचित सदस्यों ने शहर के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया

विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर परिषद बहादुरगंज की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पदों का चुनाव प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुआ. चुनाव में तीनों पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. इसके बाद नव निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

बहादुरगंज.

पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर परिषद बहादुरगंज की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पदों का चुनाव प्रशासनिक देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. चुनाव में समिति के सभी तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए.सशक्त स्थायी समिति सदस्य संख्या एक के लिए वार्ड संख्या सात के नगर पार्षद बंटी सिन्हा, सदस्य संख्या दो के लिए वार्ड संख्या 11 के पार्षद संजय भारती तथा सदस्य संख्या तीन के लिए वार्ड संख्या 17 के पार्षद शहबाज अनवर उर्फ छोटे निर्विरोध चुने गए.निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों ने नगर परिषद बहादुरगंज के सभागार में नव निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. साथ ही उन्हें सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया.इस दौरान चुनाव प्रेक्षक सह जिले के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, निर्वाची पदाधिकारी सह एलआरडीसी शिवशंकर पासवान, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ अरुण कुमार सरदार, बीपीआरओ सुमन लता तथा रूपक कुमार मौजूद रहे.सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद पर निर्विरोध चुने जाने पर नव निर्वाचित सदस्यों ने नगर परिषद के सभी पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि शहर की बुनियादी सुविधाओं के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे सभी पार्षदों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे.

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन