जिले में ईद-उल-अजहा शांति पूर्वक संपन्न, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

नमाज के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की असीम कुर्बानी को याद करते हुए पशुओं की कुर्बानी दी गयी. पैगंबर हजरत इब्राहिम एवं पैगंबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में यह पर्व मनाया जाता है.

विज्ञापन

किशनगंज त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा (बकरीद) गुरुवार को जिले में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. निर्धारित समय पर ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गयी. शहर से लेकर ग्रामीणों इलाकों में नये परिधानों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर खुदा से अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. शहर के अंजुमन इस्लामिया, खगड़ा, पुरानी खगड़ा, करबला में अकीदमंदों ने नमाज अदा की. सभी लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी.

भाईचारा कायम रखने की अपील

इस दौरान सभी से अमन और भाईचारा कायम रखने की अपील की गयी है. इस पर्व में जरूरतमंदों का ख्याल रखा जाता है. नमाज के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की असीम कुर्बानी को याद करते हुए पशुओं की कुर्बानी दी गयी. पैगंबर हजरत इब्राहिम एवं पैगंबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में यह पर्व मनाया जाता है.

हर ओर दिखी रौनक

बकरीद पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रौनक दिखी. बच्चे, युवा और बड़े-बुजुर्ग नये परिधान पहनकर घर से निकले. लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बकरीद की बधाई बधाई दी.

मजिस्ट्रेट की तैनाती

पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतेजाम किए गए है. प्रशासन की ओर से 20 से अधिक संवेदनशील इलाकों सहित करीब 290 प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी. सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही थी. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन की ओर से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. इन कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी. इसके अलावा ड्रोन कैमरों की सहायता से भी निगरानी की व्यवस्था की गई थी. खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए भीड़ और गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन