ई-संबंधन पोर्टल पर आवेदन नहीं करने वाले 19 निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन दिन की अंतिम मोहलत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बिहार शिक्षा परियोजना, किशनगंज ने ई-संबंधन पोर्टल पर आवेदन नहीं करने वाले 19 निजी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. इन विद्यालयों को तीन दिनों के भीतर आवेदन करने और विलंब का कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज से बच्छराज नखत की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

ठाकुरगंज: बिहार शिक्षा परियोजना, किशनगंज ने ई-संबंधन पोर्टल पर अब तक मान्यता (प्रस्तुतीकरण) के लिए आवेदन नहीं करने वाले जिले के 19 निजी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) की ओर से जारी आदेश में संबंधित विद्यालयों को तीन दिनों के भीतर ई-संबंधन पोर्टल पर आवेदन करने तथा विलंब का कारण बताते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

पहले भी जारी किया गया था निर्देश

शिक्षा विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 23 मई 2026 को भी संबंधित विद्यालयों को 10 जून 2026 तक ई-संबंधन पोर्टल पर आवेदन करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद कई विद्यालयों ने अब तक आवेदन नहीं किया. जबकि इन विद्यालयों को पहले ही यू-डाइस (UDISE) कोड जारी किया जा चुका है.

तीन दिन में आवेदन और स्पष्टीकरण देना होगा

आदेश के अनुसार सभी संबंधित विद्यालयों को तीन दिनों के भीतर ई-संबंधन पोर्टल पर आवेदन करने के साथ यह भी स्पष्ट करना होगा कि निर्धारित समयसीमा के बावजूद आवेदन क्यों नहीं किया गया. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

छह प्रखंडों के 19 निजी विद्यालय सूची में शामिल

विभाग द्वारा जारी सूची में दिघलबैंक, किशनगंज, कोचाधामन, पोठिया, टेढ़ागाछ और ठाकुरगंज प्रखंडों के कुल 19 निजी विद्यालय शामिल हैं. ठाकुरगंज प्रखंड से चाइल्ड लेबर स्कूल, नावडूबा तथा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, कादोगांव का नाम भी सूची में शामिल है.

निजी विद्यालयों में बढ़ी हलचल

शिक्षा विभाग के इस सख्त रुख के बाद जिले के निजी विद्यालयों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन नहीं करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध विभाग नियमानुसार कठोर कार्रवाई कर सकता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन