डा दिलीप जायसवाल निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित, कार्यकर्ताओं ने मनाया जमकर जश्न

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने से जिला भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है
किशनगंज बीजेपी संगठन पर्व के अंतर्गत मंगलवार को बिहार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ. पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ दिलीप जायसवाल को निर्विरोध बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष का चुन लिया गया. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने से जिला भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है. पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के पटना स्थित आवास पर किशनगंज भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशी व्यक्त की व एक दूसरे को मिठाई खिलाई. ध्यातव्य है कि डा दिलीप जायसवाल ने बीते दिनों ही ””वन मैन वन पद”” के तहत राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. अब वह सिर्फ विधान परिषद सदस्य हैं तो वहीं पार्टी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं. अब इस पद को लेकर पार्टी की ओर से अंतिम मुहर लग गई. वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चुन लिये गये है. उधर भाजपा नेता सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुशांत गोप, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, हरीराम अग्रवाल, बिजली सिंह, अधिवक्ता शिशिर दास, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, सुबोध माहेश्वरी, राजेश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, कमलेश सिंह, अनिल महाराज, संजय उपाध्याय, भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, शिवम साहा सहित अन्य ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










