ePaper

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Updated at : 06 Oct 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

दहेज की खातिर महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

किशनगंज दहेज की खातिर महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता सरजुन की शादी पांच वर्ष पूर्व पोठिया थाना क्षेत्र के चोलपाड़ा कुसियारी निवासी मजीद के साथ हुई थी. शादी के वक्त सरजुन के माता-पिता ने पांच लाख रुपये का उपहार भी दिया था. इसके बावजूद भी ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे. मामले को लेकर पंचायती भी की गई थी. दो माह पूर्व पति मजीद उसे अजमेर शरीफ घुमाने ले गया था जहां से लौटते वक्त मजीद ने सरजुन को चलती ट्रेन से धक्का देकर गिराने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी जान बच गई थी. सरजुन ने पोठिया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बावजूद गत 20 जुलाई को पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर सरजुन की बेरहमी से पिटाई कर दी. पति मजीद ने गला दबाकर सरजुन की हत्या करने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों को जुटता देखकर उसकी जान बच सकी. घटना के बाद ससुराल वालों ने हत्या करने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया. घटना के बाद पीड़िता ने अपने मायके में शरण ले ली. सरजुन का आरोप है कि दूसरी शादी करने के लिए मजीद उसे रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन