स्कूली बच्चों को कृमि नाशक खिलाकर डीएम ने की कार्यक्रम की शुरूआत

Updated at : 04 Mar 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को कृमि नाशक खिलाकर डीएम ने की कार्यक्रम की शुरूआत

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना

विज्ञापन

-राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: बच्चों के स्वस्थ भविष्य की ओर एक बड़ा कदम

कोचाधामन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया. इसके तहत जिले में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत मंगलवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहरमरी से हुई, जहां जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ मंजर आलम, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार, डीपीएम डॉ मुनाजिम, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ प्रीतम घोष, यूनिसेफ एसएमसी एजाज अफजल और डीडीए सुमन सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

बच्चों के लिए क्यों जरूरी है कृमिनाशक दवा?

कृमि संक्रमण बच्चों के विकास में बाधा डालता है. यह संक्रमण कुपोषण, एनीमिया (खून की कमी), पेट दर्द, थकान और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न करता है. इससे बच्चों की स्कूल में उपस्थिति और सीखने की क्षमता भी प्रभावित होती है. कृमिनाशक दवा ) इन समस्याओं को रोकने में मदद करती है और बच्चों को स्वस्थ, ऊर्जावान और अधिक सक्रिय बनाती है.जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा,राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य सभी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है. सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों को कृमिनाशक दवा जरूर खिलाएं ताकि वे स्वस्थ और सक्षम बन सकें.

सिविल सर्जन डॉ मंजर आलम ने कहा कि कृमि संक्रमण को रोकने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है. कृमिनाशक दवा पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है. मैं सभी अभिभावकों से अनुरोध करता हूँ कि वे इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने बच्चों को दवा जरूर खिलाएं.

अभिभावकों से अपील: अपने बच्चों को दवा जरूर खिलाएं

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा कृमिनाशक दवा से वंचित न रहे. इसके लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा उपलब्ध कराई जा रही है. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि आइए, इस अभियान को सफल बनाकर अपने बच्चों को स्वस्थ भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन