जीविका में तैयार पोशाक का आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच वितरण
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चे पहन रहे हैं. इसी सिलसिले में जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया
विज्ञापन
किशनगंज.
जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चे पहन रहे हैं. इसी सिलसिले में जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया. मौके पर जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ठाकुरगंज प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के पोशाक से भरे गाड़ी को झंडा दिखा कर रवाना किया. मंगलवार को किशनगंज सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में संचालित शगुन जीविका दीदी का सिलाई घर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भाग लिया. सिलाई घर की जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि किशनगंज की जीविका दीदियों को उनके घर के पास ही पोशाक सिलाई का रोजगार मिल रहा है. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक प्राप्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न सिलाई सेंटरों पर जीविका दीदियां पोशाक सिलाई का कार्य कर रही हैं. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को रोजगार मिलने से पूरे परिवार में खुशहाली आती है. जीविका के माध्यम से जिला की जीविका दीदियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं. महिलाओं को रोजगार मिलने से परिवार, समाज, प्रदेश, देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है. उनकी प्रगति से सबकी प्रगति जुड़ी हुई है. इस मौके पर जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि सातों प्रखंड में लगभग अठारह सौ जीविका दीदियों को प्रशिक्षित कर कपड़ा सिलाई कार्य से जोड़ा गया है. विभिन्न सिलाई सेंटरों पर यह कार्य किया जा रहा है. समेकित बाल विकास परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों को पोशाक उपलब्ध करवाया जाएगा. लगभग तीस हजार पोशाक तैयार कर लिया गया है. बाकी पोशाक निर्माण के लिए जीविका दीदियां सिलाई सेंटरों पर कार्य कर रही हैं. तय समय सीमा में सारे पोशाक तैयार कर लिए जाएंगे. इस अवसर पर बीडीओ किशनगंज सदर कर्मवीर कुमार भारती एवं बीपीएम सदर जीविका शमशेर आलम एवं नॉन फॉर्म प्रबंधक जीविका डॉली, लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट उदय कुमार पटेल जीविका कर्मी सुप्रिया, राजीव उपस्थित थे. बड़ी संख्या में शगुन संकुल संघ की जीविका दीदियां एवं कैडर उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










