सरकारी चापाकल की मरम्मत के लिए सात टीम गठित

Updated:
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए पीएचईडी ने तेज की तैयारी. बंद पड़े सरकारी चापाकलों की मरम्मत के लिए सात प्रखंडों में विशेष टीमों का गठन किया गया है.

विज्ञापन

किशनगंज जिले के सातों प्रखंडों में खराब सरकारी चापाकलों को दुरुस्त करने के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल ने सात मरम्मत टीमों का गठन किया है. अब तक 421 बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें चालू कराया जा चुका है.

किशनगंज.

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सातों प्रखंडों कोचाधामन, किशनगंज, पोठिया, ठाकुरगंज, दिघलबैंक, बहादुरगंज एवं टेढ़ागाछ में सरकारी चापाकलों की मरम्मत के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया गया है. विभाग द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में बंद पाए गए 421 सरकारी चापाकलों की अब तक मरम्मत कर उन्हें चालू कर दिया गया है.विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई सरकारी चापाकल खराब या बंद पड़ा है तो इसकी सूचना प्रमंडल स्तर पर गठित सेवा केंद्र सह नियंत्रण कक्ष को दें. इसके लिए संपर्क नंबर 06456-295069 जारी किया गया है. नियंत्रण कक्ष प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कार्यरत रहेगा.इसके अलावा चापाकल मरम्मत से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 18001231121 भी उपलब्ध कराया गया है. इस नंबर पर प्रमंडल क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.मरम्मत कार्यों की निगरानी और संचालन के लिए विभिन्न प्रखंडों में सहायक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. कोचाधामन, किशनगंज, बहादुरगंज, टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज, दिघलबैंक और पोठिया प्रखंडों में अलग-अलग तकनीकी टीमों का गठन कर चापाकलों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है.विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या से बचाने के लिए खराब पड़े सभी सरकारी चापाकलों को जल्द से जल्द चालू कराने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन