आंगनबाड़ी सेविका की आकस्मिक मौत से शोक
आंगनबाड़ी सेविका की आकस्मिक मौत से शोक
किशनगंज. सारोगोड़ा पंचायत के वार्ड 13 स्थित आदिवासी टोला की आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 280 की सेविका सोना कुमारी की मृत्यु बीते सोमवार को हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी. परिजन गहरे सदमे में हैं. घटना के उपरांत दुःख की इस घड़ी में पोठिया बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नागेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की व हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. सीडीपीओ नागेंद्र कुमार ने कहा कि सोना कुमारी एक कर्मठ व जिम्मेदार सेविका थी. उनका असमय निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर से निर्धारित सहायता दी जायेगी, स्थानीय लोगों ने भी सेविका के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए