भोगडाबर में निर्माणाीन खेल मैदान का डीडीसी ने किया निरीक्षण

भोगडाबर में निर्माणाीन खेल मैदान का डीडीसी ने किया निरीक्षण
ठाकुरगंज. उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता ने सोमवार को ठाकुरगंज प्रखंड की ग्राम पंचायत भोगडाबर में मनरेगा द्वारा निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया गया. खेल मैदान मे निर्मित बास्केटबॉल, वालीबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट तथा रनिंग ट्रैक को मानक के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता को दिया गया. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभुकों द्वारा निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर तीन दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करते हुए द्वितीय किस्त एवं द्वितीय किस्त वाले लाभुकों को तृतीय किश्त निर्गत करने का निर्देश दिया. निरीक्षण में निदेशक डीआरडीए, डीपीओ मनरेगा, बीडीओ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










