डेरामारी, पाटकोई कला और तेघरिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन
पंचायत सरकार भवन डेरामारी में आयोजित सहयोग शिविरों में बिहार राज्य निर्माण विकास विभाग के प्रबंध निदेशक सह प्रभारी सचिव अनिमेष कुमार परासर, डीएम विशाल राज ने लोगों की समस्यायों को सुनी तथा उनका निराकरण करवाया.
–बिहार राज्य निर्माण विकास विभाग के प्रबंध निदेशक सह प्रभारी सचिव अनिमेष कुमार परासर, डीएम विशाल राज ने लोगों की समस्यायों को सुनी
कोचाधामनप्रखंड के डेरामारी, पाटकोई कला और तेघरिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविरों में बिहार राज्य निर्माण विकास विभाग के प्रबंध निदेशक सह जिला के प्रभारी सचिव अनिमेष कुमार परासर, जिला पदाधिकारी विशाल राज समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए. पंचायत सरकार भवन डेरामारी में आयोजित सहयोग शिविरों में बिहार राज्य निर्माण विकास विभाग के प्रबंध निदेशक सह प्रभारी सचिव अनिमेष कुमार परासर, डीएम विशाल राज ने लोगों की समस्यायों को सुनी तथा उनका निराकरण करवाया. इस अवसर पर डेरामारी में दोनों पदाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया.
पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधरोपण किया
पंचायत सरकार भवन के रख-रखाव एवं मुखिया शाहबाज आलम के कार्य कुशलता की प्रशंसा करते हुए पंचायत सरकार भवन परिसर में पौधरोपण किया. इससे पहले मुखिया शाहबाज आलम ने बिहार राज्य निर्माण विकास विभाग के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार परासर व डीएम विशाल राज को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस मौके पर डीडीसी बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ प्रभाष कुमार, राजस्व अधिकारी कपिल कुमार सोनी, मुखिया शाहबाज आलम, मुखिया मो आजाद, शाहबाज महताबी, तोहीद आलम, सहीम उद्दीन, रवि कुमार, अमीर रजा, फारुक आजम, रुकसेद आलम फैजूर रहमान, सउद मजहर, मनोज शर्मा, सोहन पासवान,अमर पासवान मीना देवी, पार्वती देवी, शकील आलम, गीतन कुमार शर्मा, मजहर आलम, मनिधार सिंह, अनिल कुमारसिंह, जासीमुद्दीन, अनूप कुमार दास, महजर आलम आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










