कालपीर व झुनकी मुसहारा पंचायत में सहयोग शिविर, 83 मामलों का त्वरित निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

कालपीर पंचायत में कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 55 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं झुनकी मुसहारा पंचायत में 45 आवेदन मिले, जिनमें 28 मामलों का त्वरित समाधान किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की कालपीर एवं झुनकी मुसहारा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया. शिविर में प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों से आवेदन प्राप्त कर त्वरित समाधान की प्रक्रिया अपनाई गई. इस दौरान 100 से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया. शिविर में डायरेक्टर शशिम सौरभ मणि के साथ बीडीओ अजय कुमार, सीओ शशि कुमार, राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी विजय विश्वास, कृषि पदाधिकारी मो आदिल अनवर, कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर आम लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया. ग्रामीणों ने राशन कार्ड, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि योजनाओं एवं आंगनबाड़ी सेवाओं से संबंधित आवेदन जमा किए.

28 मामलों का किया त्वरित समाधान

कालपीर पंचायत में कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 55 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं झुनकी मुसहारा पंचायत में 45 आवेदन मिले, जिनमें 28 मामलों का त्वरित समाधान किया गया. झुनकी मुसहारा शिविर में सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार सिंह, डीएसपी बिरजू पासवान, बीपीआरओ विवेक भारती, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अनिल कुमार एवं सीडीपीओ निसा कुमारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे. दोनों पंचायतों में मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ऐसे सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह और संतोष देखा गया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन