विद्यालयों को निर्धारित समय पर पुस्तकें करायी जा रही उपलब्ध: अनिल

Updated at : 08 Apr 2026 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों को निर्धारित समय पर पुस्तकें करायी जा रही उपलब्ध: अनिल

विद्यालयों को निर्धारित समय पर पुस्तकें करायी जा रही उपलब्ध

विज्ञापन

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बुधवार से शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर विद्यालयों के लिए पाठ्यपुस्तकों का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. इस वितरण अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स सेंटर) के माध्यम से कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र शुरू होने के साथ ही छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है. उन्होंने कहा कि बुधवार से बीआरसी केंद्र पर पुस्तक वितरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है और सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समय के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने आगे बताया कि इस व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सत्र के प्रारंभ में ही बच्चों को सभी आवश्यक किताबें मिल जाएं, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो. समय पर पुस्तक वितरण से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ेगी और शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा. बीआरसी केंद्र पर पुस्तक लेने पहुंचे विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं सीआरसी समन्वयकों ने भी इस पहल की सराहना की.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन