गुदरी बाजार से बाइक की चोरी
तमाम पुलिसिया गश्ती से बेख़ौफ़ बाइक चोर गिरोह ने बीते मंगलवार की देर शाम गुदरी बाजार से बाइक की चोरी कर ली
बहादुरगंज तमाम पुलिसिया गश्ती से बेख़ौफ़ बाइक चोर गिरोह ने बीते मंगलवार की देर शाम गुदरी बाजार से बाइक की चोरी कर ली. नप बहादुरगंज के वार्ड सात स्थित हरिनगर निवासी दिनेश यादव अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बीआर 37 ए एच – 5307 नंबर की हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक विजय मिठाई दुकान के सामने खड़ी करके सब्जी खरीदने के लिये गया. इतने में चोरों की नजर बाइक पर गयी एवं हैंडिल लॉक तोड़कर बाइक को चुरा ले गये. इस बीच वाहन मालिक कुछ ही देर में सब्जी खरीद कर वापस लौटे तो बाइक नहीं पाकर परेशान हो गये. आसपास के लोगों ने बाइक की खोजबीन की. परंतु बाइक नहीं मिली. वाहन मालिक दिनेश यादव ने चोरी की घटना की सूचना थाने में दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










