तेज रफ्तार का कहर: बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दोनों घायल
जेज रफ्तार वाहन की चाल अक्सर बड़े दुर्घटना का कारण बनता है. नियंत्रण में वाहन चलाने से ऐसी दु्र्घटना को कम किया जा सकता है. सर्विस रोड पर पावर हाउस के समीप बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दिया जिससे साइकिल सवार घायल हो गया
एनएच-327 के सर्विस रोड पर बाइक व साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार घायल हो गया. घायल का प्राथमिक उपचार किया गया. लोगों ने यातायात नियम को शक्ति से पालन कराने की मांग की है.
ठाकुरगंज के प्रतिनिधि के अनुसार
एनएच-327 के सर्विस रोड पर पावर हाउस के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. हाईवे के पश्चिमी हिस्से में तेज गति से जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया.
बाइक चालक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल सवार सुदर्शन चौहान अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही सुदर्शन चौहान सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. वहीं बाइक चालक मनीष मलिक भी संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया. दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की.सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-327 के सर्विस रोड पर अक्सर वाहन तेज गति से गुजरते हैं, इस क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










