बहादुरगंज पुलिस ने 175 लीटर विदेशी शराब लदी कार को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
बहादुरगंज पुलिस ने 175 लीटर विदेशी शराब लदी कार को किया जब्त

बहादुरगंज पुलिस ने 175 लीटर विदेशी शराब लदी कार को किया जब्त

विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान चकमा देकर भागा तस्कर, अंधेरे का लाभ उठाकर हुआ फरार

बहादुरगंज. बहादुरगंज पुलिस को शराब तस्करों के विरुद्ध शनिवार की देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एनएच 327ई (बहादुरगंज-ठाकुरगंज मार्ग) पर स्थित दारुलउलूम चौक के समीप छापेमारी कर 175 लीटर विदेशी शराब लदी एक कार को जब्त किया है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ठाकुरगंज की ओर से एक चार पहिया वाहन में शराब की बड़ी खेप लायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दारुलउलूम चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया. इसी बीच ठाकुरगंज की ओर से आ रही सफेद रंग की कार (संख्या बीआर 10एवी 9099) के चालक ने जब सामने पुलिस को देखा, तो वह घबरा गया. पकड़े जाने के डर से चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला. पुलिस ने जब लावारिस खड़ी उक्त कार की सघन तलाशी ली, तो उसमें गुप्त तरीके से छिपाकर रखी गयी अलग-अलग ब्रांडों की कुल 175 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने फरार तस्कर व संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध बिहार राज्य मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने जब लावारिस खड़ी उक्त कार की सघन तलाशी ली, तो उसमें गुप्त तरीके से छिपाकर रखी गयी अलग-अलग ब्रांडों की कुल 175 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने फरार तस्कर व संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध बिहार राज्य मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन