चलती ट्रेन के सामने कूद कर महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

झुग्गी झोपड़ी निवासी 28 वर्षीय शाहिस्ता बेगम और 30 वर्षीय मो.बाबुल के रूप में की गई है.
किशनगंज एक महिला ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. महिला को बचाने के क्रम में पति भी ट्रेन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. शहर के रूईधासा ओवरब्रिज के नीचे घटित घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. अधिकारी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से घायल दंपति को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि घायलों की पहचान बस स्टैंड के निकट स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी 28 वर्षीय शाहिस्ता बेगम और 30 वर्षीय मो.बाबुल के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह पति पत्नी के बीच विवाद के बाद शाहिस्ता ने 09525 अप स्पेशल के सामने आत्महत्या करने की नियत से छलांग लगा दी. पत्नी को बचाने के क्रम में पति बाबुल भी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










