महिला से चेन छीनने का प्रयास

महिला से चेन छीनने का प्रयास
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज शहर के जगनाथ मंदिर रोड पर एक महिला के गले की छिनने का प्रयास किया गया. लेकिन महिला की सावधानी के चलते बदमाश बाइक सवार चेन तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके. और आधा चेन ही ले जा पाए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार शहर की नेहरू रोड निवासी भगवानी देवी गाय को रोटी देने के लिए जगन्नाथ मंदिर के पीछे अवस्थित शर्मा जी के मिल में गई थी वहा से आते वक्त दो बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन छिनने का प्रयास किया. इस दौरान महिला ने विरोध किया और हाथापाई में आधा चेन महिला की साडी में रह गई. जिसके बाद हो-हल्ला हुआ और लोगों ने मोटर साइकिल सवार अपराधियों का पीछा किया लेकिन अपराधी मस्तान चौक की तरफ भागने में कामयाब हो गए. इधर घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया. ठाकुरगंज पुलिस ने महिला से पूछताछ की और इसके बाद आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले.इधर मौजूद लोगों ने महिला की हिम्मत की तारीफ की और पुलिस कर्मियों ने भी महिला को शाबाशी दी. हेलमेट पहने हुए थे अपराधी बताते चले चेन और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं में तो अपराधी कभी अपना हेलमेट खोलते ही नहीं. स्नैचिंग की दर्जनों वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं जिनमें अपराधी चाहे उनकी संख्या एक हो या फिर दो बिना हेलमेट पहने हुए छिनतई करते ही नहीं हैं. हेलमेट का फायदा उठा रहे अपराधी हेलमेट पहनकर अपराध करने का फायदा अपराधियों को मिल रहा है. शहर में जब भी वाहन चेकिंग अभियान शुरू होता है तो बाइक पर सवार जब दोनों लोग हेलमेट पहने हुए होते हैं तब पुलिस उन्हें शक की नजर से नहीं देखती है. अधिकांश बार तो हेलमेट पहने लोगों की चेकिंग तक नहीं की जाती है. पुलिस की इसी मजबूरी का फायदा अपराधी जमकर उठा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




