किसलय सिन्हा दूसरी बने बहादुरगंज नगर भाजपा अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 8:22 PM
बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बीच किसलय सिन्हा यहां बहादुरगंज भाजपा नगर अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं.
अनिल दास को मिली प्रखंड अध्यक्ष (पूर्वी भाग) की जिम्मेदारी
बहादुरगंज. बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्ष की घोषणा के बीच किसलय सिन्हा यहां बहादुरगंज भाजपा नगर अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं. जबकि बहादुरगंज प्रखंड इकाई (पूर्वी भाग) के लिए प्रखंड भाजपा अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दास का मनोनयन किया गया है. इस बीच प्रखंड इकाई बहादुरगंज (पश्चिमी भाग) में अध्यक्ष पद पर मनोनयन संबंधी नाम की घोषणा अभी तक नहीं हो पायी है. प्रदेश की घोषणा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने पत्र जारी कर उक्त आशय की जानकारी दी है.बतातें चलें कि भाजपा नेतृत्व ने किसलय सिन्हा को दूसरी बार नगर भाजपा अध्यक्ष बहादुरगंज की जिम्मेदारी सौंपी है. इससे पहले वर्ष 2019-22 के दौरान श्री सिन्हा को यहाँंनगर भाजपा अध्यक्ष की कमान मिली थी. इस बीच बहादुरगंज नगर एवम प्रखंड इकाई (पूर्वी भाग) हेतु अध्यक्ष पद पर ऐसे समर्पित व निष्ठावान लोगों के मनोनयन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है एवम नेतृत्व की नीति व सोच का स्वागत करते हुए नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष को बधाई दिया है. कार्यकर्ताओं की सुनें तो एन मौके पर जब आगामी साल में विधानसभा का चुनाव सामने है तो ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपना काबिलेतारीफ है. जिसका फायदा राजनीतिक चुनौतियों के दौरान पार्टी को मिलना तय ही है. नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष को बधाई देने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप , पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दूबे , पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, भाजपा नेता बरुण सिंह, लखनलाल पंडित , जिला पार्षद खुशो देवी, नवीन झा, उत्तम सिन्हा, जीवन ठाकुर, डॉ अशोक चतुर्वेदी , नगर पार्षद सितुल सिन्हा एवं राजीव सिन्हा आदि के नाम शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










