लम्पी वायरस के प्रकोप से पशुपालक चिंतित

लम्पी वायरस के प्रकोप से पशुपालक चिंतित
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में लम्पी वायरस ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. लम्पी वायरस के कारण इलाके के पशुपालक परेशान हैं. इस वायरस से छोटे बछड़ों एवं गायों में बीमारी फैल रही है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. बताते चले लम्पी वायरस एक विषाणु जनित रोग है जो गायों और भैंसों को संक्रमित करता है. इस बीमारी में पशुओं को बुखार, शरीर पर गांठें, और त्वचा में घाव हो जाते हैं. यह बीमारी एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है, जिससे प्रखंड क्षेत्र के पशुपालकों में दहशत है. धोबी भिट्ठा, नाव डूबा, भैंस लौटी, ग्वाल बस्ती, छैतल आदि गांव में यह बीमारी फैली हुई है. इस बिमारी के बढ़ते प्रकोप से पशुपालकों में चिंता व्याप्त है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










