खनन विभाग की कारवाई, एक ट्रैक्टर बालू जब्त

खनन विभाग की कारवाई, एक ट्रैक्टर बालू जब्त
पौआखाली. खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर पवना से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर जब्ती सूची बनाकर पौआखाली थाने की पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया है. खजाना विभाग का कहना है कि फिलहाल दोनों ही जब्त ट्रैक्टरों को जुर्माने की राशि वसूली की प्रक्रिया पूर्ण उपरांत ही मुक्त किया जाएगा. गौरतलब है कि बीते गुरुवार को प्रभात खबर में अवैध बालू उत्खनन मामले में प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर का ही असर है कि दूसरे दिन शुक्रवार को खान निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम पौआखाली थाना क्षेत्र के पवना घाट पहुंचे थें जहां से प्रतिदिन बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है. इस दौरान स्थानीय पुलिस की सहायता से खनन विभाग ने बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त करने में सफलता हासिल की. जब्त ट्रैक्टरों में से एक का निबंधन संख्या बीआर 37 सी 6361 है तो दूसरे ट्रैक्टर में निबंधन संख्या अंकित ही नहीं है. इधर खनन विभाग की छापेमारी से बालू के अवैध खनन करने वाले तत्वों में हड़कंप मच गया है. तो उधर स्थानीय लोगों ने खनन विभाग की कार्रवाई को सराहते हुए कहा है कि समय समय पर ऐसी कार्रवाई की आवश्यकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




