जहरीला फल खाने से युवक की हुई मौत

Published at :05 Jun 2017 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
जहरीला फल खाने से युवक की हुई मौत

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था भास्कर, कर रहा था प्रतियोगिता की तैयारी किशनगंज : नगर परिषद क्षेत्र के धरगंज मोहल्ला स्थित सरदार गोपाल मध्य विद्यालय वार्ड संख्या 28 निवासी विनोद महतो के पुत्र भास्कर महतो की जहरीला फल खाने से मृत्यु हो गयी़ शनिवार की देर रात युवक ने जहरीला फल खाया इसके […]

विज्ञापन

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था भास्कर, कर रहा था प्रतियोगिता की तैयारी

किशनगंज : नगर परिषद क्षेत्र के धरगंज मोहल्ला स्थित सरदार गोपाल मध्य विद्यालय वार्ड संख्या 28 निवासी विनोद महतो के पुत्र भास्कर महतो की जहरीला फल खाने से मृत्यु हो गयी़ शनिवार की देर रात युवक ने जहरीला फल खाया इसके बाद परिजनों द्वारा सुबह उसके कमरे में जाने के बाद युवक की मौत की सूचना मिली़
मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था़ कई बार प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के बाद कुछ अंकों से जब परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाया तो निराश होकर गलत कदम उठाने की बात सामने आ रही है़ वहीं घटना स्थल पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है तथा शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतासल भेज दिया है. दूसरी तरफ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन