80 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

फारबिसगंज : एसएसबी 56 वीं बटालियन बथनाहा के कुशमाहा बीओपी के जवानों ने अपने अधिकारी सतपाल शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी कर पीपरा घाट के समीप से नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाली देशी शराब कुशमाहा के रास्ते भारतीय क्षेत्र में […]
फारबिसगंज : एसएसबी 56 वीं बटालियन बथनाहा के कुशमाहा बीओपी के जवानों ने अपने अधिकारी सतपाल शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी कर पीपरा घाट के समीप से नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाली देशी शराब कुशमाहा के रास्ते भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा है.
जिस पर कार्रवार्इ करते हुए शराब को जब्त किया गया. इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया. शराब के साथ गिरफतार व्यक्ति का नाम सुरेंद्र मंडल पिता बिरू मंडल ग्राम पिपरा नुनिया टोला थाना जोगबनी जिला अररिया का निवासी बताया जाता है. बताया जाता है कि एसएसबी जवानों ने कुल 80 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया. बरामद शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति को एसएसबी ने अग्रिम कार्रवाई के लिए जोगबनी थाना को सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




