नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार

Published at :02 Jun 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार

कोचाधामन : महादलित विशेष प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी देने की नाम पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के शिक्षित युवकों व युवतियों से हजारों रुपये ठगी के आरोप में जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने गुरुवार को प्रखंड के कुट्टी पंचायत के सुंदरपंछी गांव में तीन ठगों को ग्रामीणों की मदद से धर दबोचा है. […]

विज्ञापन

कोचाधामन : महादलित विशेष प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी देने की नाम पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के शिक्षित युवकों व युवतियों से हजारों रुपये ठगी के आरोप में जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने गुरुवार को प्रखंड के कुट्टी पंचायत के सुंदरपंछी गांव में तीन ठगों को ग्रामीणों की मदद से धर दबोचा है.

तीनों ठग मधेपुरा जिला के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के हैं. पकड़े गये ठगों में पिन्टू कुमार साकिन खोकसी श्याम, थाना ग्वालपाड़ा,मनटुन कु चौधरी साकिन वार्ड 09,पूर्वी तिरासी,मोहम्मदपुर,मुकेश कुमार शर्मा साकिन झंझाडी,थाना ग्वालपाड़ा सभी जिला मधेपुरा के निवासी है.ठगी का मामला उस समय आया जब गैर सरकारी संस्था संत रविदास दलित कल्याण संस्थान में शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर प्रखंड के कुट्टी,हिम्मतनगर, मौधो, भगाल, सोंथा, काठामठा पंचायत सहित अन्य पंचायत में कुछ दिनों से युवक -युवतियों को नौकरी देने के नाम पर 42-42सौ रुपया ले कर नियुक्ति पत्र वितरण कर रहे थे.
कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक मुजाहिद आलम से की. विधायक ने जब जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य विभाग से पता किया तो पता चला कि उक्त संस्था फर्जी है.तीनों ठग जब गुरुवार दोपहर को सुन्दरपंछि गांव के महादलित टोला की कजली कुमारी राम व संतोषी राम के घर नियुक्ति पत्र देने पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक श्री आलम को दी.मौके पर से ही विधायक ने इसकी सूचना जिला प्रशासन के साथ-साथ कोचाधामन पुलिस व शिक्षा विभाग को दी.घटना की सूचना पर सीओ ओम प्रकाश भगत,थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मो इरशाद आलम ,बीईओ राधिका रमण शर्मा मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली.पूछताछ के बाद तीनों आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया है.तीनो आरोपी के पास से वसूले गये लगभग 27 हजार रुपया, संस्था के कई दस्तावेज व रबड़ स्टाम्प बरामद हुआ है.समाचार प्रेषण तक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई की प्रक्रिया कर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन