सरकारी खर्च पर होगा राजू का इलाज

Published at :13 Feb 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी खर्च पर होगा राजू का इलाज

थाने में आगजनी. दिन भर जारी रही पुलिस की चहलकदमी, बाजार की स्थिति सामान्य पोठिया थाने में शनिवार को हुई अगलगी की घटना के बाद रविवार को भी आसपास के क्षेत्रों में पुलिस तैनात रही. हालांकि इलाके का माहौल सामान्य रहा. पुलिस की पिटाई से घायल राजू का प्रशासन सरकारी खर्च पर इलाज करायेगा. पोठिया […]

विज्ञापन

थाने में आगजनी. दिन भर जारी रही पुलिस की चहलकदमी, बाजार की स्थिति सामान्य

पोठिया थाने में शनिवार को हुई अगलगी की घटना के बाद रविवार को भी आसपास के क्षेत्रों में पुलिस तैनात रही. हालांकि इलाके का माहौल सामान्य रहा. पुलिस की पिटाई से घायल राजू का प्रशासन सरकारी खर्च पर इलाज करायेगा.
पोठिया : बीते गुरुवार को शराब पीने के आरोप में स्थानीय बुधरा गांव निवासी राजू हांसदा का समुचित इलाज कराने का भरोसा स्थानीय प्रशासन ने दिया है़ बताते चलें कि राजू मेडिकल चेकअप के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया तो था जिसे बाद में पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर निर्मम पिटाई की गयी थी़ इसी मामले ने तूल पकड़ लिया और आगजनी की घटना हुई. रविवार को बीडीओ संदीप पांडेय और बुधरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय उपाध्याय की अगुवाई में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने ग्रामीणों और पीड़ित राजू के परिजनों के समक्ष घोषणा की.
दूसरी ओर राजू की पत्नी को पंचायत कोष से 50-50 किलो गेहूं, चावल, पांच लीटर केरोसिन और एक हजार रुपये नकद दिये गये है़ं एक ओर जहां राजू की तबीयत लगातार बिगड़ता देख प्रशासन चिंतित है तो दूसरी ओर उसके परिजनों में बूढ़ी मां फुलवती देवी, पत्नी सुनीता मरांडी और छोटे छोटे चार बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की है़ जिसकी आयु सात वर्षों से एक वर्ष के बीच है़ पत्नी सुनीता मरांडी ने विलाप करते हुए बताया कि उसके पति राजू को कुछ हो गया तो वे सपरिवार आत्महत्या कर लेंगी़ क्योंकि उसका पति ही परिवार में एकमात्र कमाउ सदस्य है़ इधर बीडीओ संदीप पांडेय ने बताया कि राजू हांसदा के बेहतर इलाज हेतु सिलीगुड़ी मेडिकल के डॉक्टरों से बात की गयी है और उसका बेहतर इलाज किया जा रहा है़ राजू की देखभाल के लिए एक एएसआई कृष्ण कुमार सहित दो चौकीदारों को प्रतिनियुक्त किया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन