किशनगंज : आदिवासियों ने पोठिया थाना फूंका

Published at :12 Feb 2017 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
किशनगंज : आदिवासियों ने पोठिया थाना फूंका

पोठिया : गिरफ्तार युवक की पुलिस की पिटाई के बाद हालत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भरती कराया गया. इसी बीच अफवाह फैल गयी कि युवक की मौत हो गयी़ इसके बाद शनिवार की दोपहर आदिवासी समुदाय के महिला व पुरुष पारंपरिक हथियारों से लैस होकर पोठिया थाने पर हमला कर दिया. आक्रोशित […]

विज्ञापन

पोठिया : गिरफ्तार युवक की पुलिस की पिटाई के बाद हालत बिगड़ गयी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भरती कराया गया. इसी बीच अफवाह फैल गयी कि युवक की मौत हो गयी़ इसके बाद शनिवार की दोपहर आदिवासी समुदाय के महिला व पुरुष पारंपरिक हथियारों से लैस होकर पोठिया थाने पर हमला कर दिया. आक्रोशित लोगों ने थाना परिसर में जम कर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी. इससे थाना परिसर में खड़ी दो

किशनगंज : आदिवासियों ने…
जीप, एक बोलेरो, छह बाइकें, थानाध्यक्ष कक्ष, रेकॉर्ड रूम, कंट्रोल रूम, हाजत व सिपाही का निवास स्थान जल कर खाक हो गये. जानकारी के अनुसार, शराब बनाने के आरोप में राजू हंसदा को पुलिस गिरफ्तार कर अस्पताल मेडिकल जांच के लिए लायी़ राजू अस्पताल से फरार हो गया़ हालांकि, दो चौकीदारों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया़ सूचना है कि इस दौरान उसकी पिटाई की गयी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी़ इसके बाद उसे अस्पताल में भरती कराया गया़ इसी बीच परिजन पहुंचे और हाल-चाल जानना चाहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पर हमला कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन