सड़क व कटाव निरोधी कार्य का किया शुभारंभ

Published at :06 Feb 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क व कटाव निरोधी कार्य का किया शुभारंभ

1.14 करोड़ की लागत से दो अलग-अलग योजनाओं का हुआ शिलान्यास कोचाधामन : विधायक मुजाहिद आलम ने रविवार की शाम प्रखंड के पाटकोई पंचायत में 1.14 करोड़ की लागत से दो अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया. विधायक श्री आलम ने पहला शिलान्यास पाटकोई गांव में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 44 लाख […]

विज्ञापन

1.14 करोड़ की लागत से दो अलग-अलग योजनाओं का हुआ शिलान्यास

कोचाधामन : विधायक मुजाहिद आलम ने रविवार की शाम प्रखंड के पाटकोई पंचायत में 1.14 करोड़ की लागत से दो अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया. विधायक श्री आलम ने पहला शिलान्यास पाटकोई गांव में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 44 लाख की लागत से बनने वाली पौआखाली पीडब्लूडी सड़क से महानंदा सड़क तक जानेवाली सड़क का शिलान्यास किया.वही दूसरा शिलान्यास बाढ़ नियंत्रण व जल निःस्सरण प्रमंडलीय विभाग किशनगंज से 66 लाख की लागत से होने वाली कटाव निरोधक कार्य का शिलान्यास उसी पंचायत के चनाडांगी में किया.
शिलान्यास के उपरांत विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि कटाव निरोधक कार्य के पूर्ण हो जाने से चनाडांगी, घुरना गांव सहित पंचायत के आधा दर्जन गांव के अलावे बागलबाड़ी, डेरामारी, पोरलाबाड़ी के लोग नदी कटाव के दंश से बचेंगे. इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष फिरोज अबजुम,पूर्व वार्ड पार्षद ललत आरा, विभागीय कनीय अभियंता अनवार आलम,स्थानीय मुखिया मो नाजिम, पंसस काली चरण सिंह,पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद,पूर्व उप प्रमुख कैसर आलम,जदयू कार्यकर्ता रजि अहमद, समसाद आलम,साहब बाबू, मो बदरुल,गुलाम गौस, मो नजम आिद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन