मोबाइल दुकान में दूसरी बार लाखों की चोरी

Published at :31 Jan 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में दूसरी बार लाखों की चोरी

बहादुरगंज : बीती रात स्थानीय नप क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक चौक के समीप एपीपीएस मोबाइल दूकान में अज्ञात चोरों ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया एवं डेढ़ से दो लाख रुपये के मोबाइल को लेकर चलते बने़ इससे पहले बीते 25 जनवरी की रात्रि में […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : बीती रात स्थानीय नप क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक चौक के समीप एपीपीएस मोबाइल दूकान में अज्ञात चोरों ने एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया एवं डेढ़ से दो लाख रुपये के मोबाइल को लेकर चलते बने़ इससे पहले बीते 25 जनवरी की रात्रि में भी चोरों ने उक्त मोबाइल दुकान में वेंटिलेटर के जरिये अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था एवं उस दिन भी 60-70 हजार की राशि के सामान पर हाथ साफ किया था़

मिली सूचना के अनुसार अज्ञात चोरों ने बीते रविवार की रात्रि दूकान की दीवार में सुराग कर अंदर प्रवेश किया और कीमती मोबाइल सेट को लेकर चलते बने़ सुबह होते ही घटना की सूचना पर दुकान मालिक अभय कुमार सिंह अपने दुकान के अंदर प्रवेश किया तो सब कुछ देख कर सन्न रह गये़ सूचना पर पहुंची बहादुरगंज पुलिस स्थल से एक हथौड़ा व छेनी सहित कुछ अन्य सामान भी बरामद किया़ बहरहाल सप्ताह भर के अंदर ही उक्त मोबाइल दुकान में घटित चोरी की दूसरी घटना से स्थानीय व्यापारी सकते में है एवं पुलिसिया रात्रि गश्ती पर सवाल उठा रहे है़ं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन