72 घंटे के संकीर्तन का हुआ समापन

Updated:
विज्ञापन
72 घंटे के संकीर्तन का हुआ समापन

72 घंटे के संकीर्तन का हुआ समापन

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन स्थित संकटमोचन मंदिर में 72 घंटे संकीर्तन का समापन मंगलवार को हो गया. इस दौरान भगवान के लीलाओं को देखने हेतू दूरदराज से भक्तजन पहुंच रहे थे. पुरोहित लक्ष्मण झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 72 घंटे संकीर्तन व अष्टयाम का आयोजन किया जा रहा था.रास लीला भगवान कृष्ण के लीलाओं को बंगाल के कलाकर जीवंत कर रहे हैं.लीला में भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यावस्था,कंस बध, भगवान शिव के लीलाओं का प्रदर्शन किया गया था.आयोजक कमेटी के अध्यक्ष शिवशंकर महतो,सचिल अजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को हवन व महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया है. स्थानीय कीर्तन मंडली संग बंगाल की कीर्तन मंडली भी शामिल थे.हरे रामा,हरे कृष्ण के गीतों से सटेशन के आसपास का इलाका 72 घंटो से भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन